मदर टेरेसा (जीवन परिचय) Mother Teresa


 मदर टेरेसा जी महान समाज सेवी थी। उनका पूरा नाम अगनेस गोंझा बोया जिजू था। वह एक रोमन कैथोलिक नन थी। उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को सोपजे मैसिडोनिया में हुआ था। 
मदर टेरेसा जी के पिता का नाम निकोला बोयाजू और माता जी का नाम द्राना बोयाजू था।
मदर टेरेसा जी गरीब असहाय दलित पीड़ित अनाथ लोग के लिए साक्षात फरिश्ता के तरह थी। 
मदर टेरेसा जी ने भारत की नागरिकता ग्रहण कर लिया था।
मदर टेरेसा जी ने समाज के शोषित वर्ग के लोगों के लिए अनेक विद्यालय अस्पताल आदि  खुलवाए थे। 
उन्होंने मानव सेवा के क्षेत्र में अपना अग्रणी स्थान बनाया।
मदर टेरेसा जी ने सन् 1950 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी नामक संस्था की स्थापना किया। सन् 1997 तक यह संस्था 123 देशों में 610 मिशन के साथ कार्य करती थी। आज यह संस्था विश्व के लगभग 150 देशों में 1000 मिशन के कार्य कर रही है।
 मदर टेरेसा जी को सन् 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
भारत सरकार ने उनकी अद्वितीय और अनुपम उत्कृष्ट मानव सेवा के कार्य के लिए उनको भारत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सन् 1980 में सम्मानित किया था।
मदर टेरसा जी की मृत्यु 5 सितम्बर 1997 को कोलकाता में हुई। उनको कोटि कोटि नमन एवम् वंदन ।
सभी लोगो को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाल गंगा धर तिलक (निबंध) लोकमान्य तिलक Bal Ganga Dhar Tilak

मंगल पाण्डेय जीवन परिचय Mangal Pandey Biography