रवीन्द्र नाथ टैगोर (जीवन परिचय)
रवीन्द्र नाथ टैगोर जी को लोग सम्मान से गुरुदेव केब नाम से संबोधित करते थे। उनका जन्म 7 मै 1861 को भारत देश के पश्चिम बंगाल राज्य में कोलकाता के ठाकुरबारी में हुआ था।
रवीन्द्र नाथ टैगोर जी के पिता जी का नाम देवेन्द्र नाथ टैगोर तथा माता जी का नाम शारदा देवी था। उनके पत्नी का नाम मृणालिनी देवी था।
उनकी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल से हुई थी। उच्च शिक्षा के लिए वह लंदन गए। वहां उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से बैरिस्टर अर्थात वकालत की पढ़ाई किया।
वह कवि साहित्यकार दार्शनिक एवम् सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारतीय साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था। वह पूरे एशिया महाद्वीप में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने अनेक किताबे भी लिखी थी। रविन्द्र नाथ टैगोर जी गीतांजलि कणिका तथा वीथिका के रचयिता हैं।
भारत देश और बांग्ला देश दोनों के राष्ट्र गान के रचयिता गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर जी है।
उनकी मृत्यु 7 अगस्त 1941 को ठाकुरबारी कोलकाता में हुई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें