शिक्षक (निबंध) Teacher Master
शिक्षक का काम या पेशा महान है । वह मनुष्य को जीवन में आवश्यक प्रत्येक जानकारी देता है । जिससे वह संसार में सफल जीवन जी सकें ।वह अपने छात्रों को उनके स्तर की शिक्षा प्रदान करता है । कहते है :
शिक्षक है छात्रा निर्माता
छात्रा राष्ट्र के भग्य विधाता।
सामान्य तौर पर एक शिक्षक छात्र को केवल संबंधित विषय के लिए नियुक्त एवम् जिम्मेदार होता परन्तु विद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न क्रिया कलापों से वह विद्यार्थियो को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र की जानकारी देता है।
छात्र विद्यालय में शिक्षक के सानिध्य में रहकर नाना प्रकार गुण केवल अनुकरण करके सीख लेते हैं। शिक्षक उन्हें ज्ञान के साथ ही साथ चलना खड़े होना बैठना बात चीत करना आदि विभिन्न सीख तो मात्र अनुकरण करने की क्रिया से ही प्रदान कर देता है ।
शिक्षक अपने आदर्श अनुकरणीय आचरण से सदाचार का पाठ पढ़ाता है तो छात्रों का तुलनात्मक समीक्षा करके उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संचार करता है । विद्वतजन कहते है :
प्रतिस्पर्धा और तुलना विकास के दो महामंत्र है।
शिक्षक छात्रों के समग्र विकास के लिए अपना शत प्रतिशत छात्रों को देने का प्रयास करता है। वह अपनें जीवन के अनुभवों के आधार पर अनेकों प्रकार के उदाहरण प्रस्तुत कर सम्बंधित विषय पर शिक्षित करने का कार्य करता है । जिससे उसके विद्यार्थी को विषय की अच्छी जानकारी हो सके ।
एक अच्छा शिक्षक ज्ञान के साथ साथ ज्ञान के क्षेत्र विकल्प और उद्देश्यों को ध्यान में रखकर शिक्षण कार्य करता है जिससे उसकी बहुमुखी प्रतिभा विकसित हो सके ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें