वीर सावरकर (निबंध) Veer Savarkar


 वीर सावरकर एक महान देशभक्त तथा क्रांतिकारी थे । उनके जैसे वीर जवानों के बल पर ही आज हमारा देश स्वतंत्र है । उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय हो कर आजादी के आंदोलन को आगे बढ़ाने में मदद किया। 
वीर सावरकर जी का पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर था। 
वीर सावरकर जी का जन्म 28 मई 1883 को  भारत देश के महाराष्ट्र राज्य के नासिक शहर के भागुर नमक स्थान पर हुआ था।
वीर सावरकर जी के पिता जी का नाम दामोदर पंत सावरकर और माता जी का नाम राधा बाईं था। उनकी अर्धांगिनी अर्थात पत्नी यानी जीवन संगिनी का नाम यमुनाबाई सावरकर था।
वीर सावरकर जी ने अपनी माध्यमिक स्तर की शिक्षा नासिक के शिवाजी स्कूल से 1901 में उत्तीर्ण किया था। उच्च स्तर की शिक्षा के लिए वह पुणे गए और वहां से स्नातक की उपाधि प्राप्त किया।
वीर सावरकर जी सेनानी और सुधारक होने के साथ ही हिन्दू राष्ट्रवाद के मुखर विचारक और प्रवक्ता थे।
वीर  सावरकर जी लाला लाजपत राय जी के साथ हिन्दू महासभा का कार्य भी किया। वह हिन्दू समाज के अग्रणी नेताओ ने से थे।
वीर सावरकर जी ने 1907 में इंडिया हाउस लदंन में अपने भाषण में तर्क और तथ्य के आधार पर 1857 की स्वतंत्रता संग्राम को आजादी का प्रथम संग्राम सिद्ध किया । 
इंडिया हाउस में स्वतंत्रता संग्राम की स्वर्ण जयंती पूर्ण उत्साह के साथ मनाई गई।
वीर सावरकर जी को 13 मई 1910 को पेरिस से लंदन पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। 8 जुलाई 1910 और 31 जनवरी 1911 को दो वार उन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई।
वीर सावरकर जी को सन् 1920 में सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाल गंगाधर तिलक जी के कहने पर सशर्त रिहाई हुई।
वीर सावरकर जी का देहावसान अर्थात मृत्यु 26 फरवरी 1966 को हुई। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मदर टेरेसा (जीवन परिचय) Mother Teresa

बाल गंगा धर तिलक (निबंध) लोकमान्य तिलक Bal Ganga Dhar Tilak

मंगल पाण्डेय जीवन परिचय Mangal Pandey Biography