गुरुद्वारा ,गुरुघर (निबंध) Gurudwara
गुरुद्वारा सिक्ख धर्म का पूजा अर्थात इबादत स्थल है । इसे गुरुघर भी कहा जाता है । यहां सिक्ख धर्म का पालन करने वाले लोग अपने अपने घर से निकल कर आते हैं । वह लोग अपने साथ भोग प्रसाद के लिए मिष्ठान और अच्छे अच्छे पकवान बनाकर लाते हैं ।
गुरुघर में अपने धर्म ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब का समर्पित भाव से सुमिरन और पाठ करते हैं। सिक्ख समाज के लोग अपने अपने घर से आकर यहां हो रहे कीर्तन में हिस्सा लेते हैं।
यहां सिक्ख धर्म के प्रत्येक त्यौहार पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रकाश पर्व गुरु नानक जयंती गुरु गोविंद सिंह जयंती आदि यही मनाई जाती है। इन आयोजनों में पहले कीर्तन और प्रवचन होते हैं। तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवम् लंगर अर्थात भोज भंडारा का प्रबंध बड़े स्तर पर रहता है ।
सामान्यतया यहां पर सुबह और शाम को कीर्तन प्रवचन होता है। यदि स्थानीय सिक्ख समुदाय के लोगों में से किसी की मृत्यु होती है तो भी यहां पर नाश्ता और भोजन का प्रबंध किया जाता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें