मस्जिद (निबंध) Mosque

 




मस्जिद मुस्लिम धर्म का विशेष महत्त्व का स्थान है । यहां मुस्लिम समाज के लोग अपने अपने घर से निकल कर आते है । वे लोग यहां इबादत अर्थात अपने धर्म के अनुसार पूजा करते है।  प्रत्येक धर्म के अपने पूजा अर्चना की पद्धति है उसी का पालन करते हुए पूजा की जाती है ।
मुस्लिम धर्म के संस्थापक मोहम्मद हज़रत साहब ने समाज के  अपने अनुयायियों के लिए इस धर्म की स्थापना किया था । जिससे वे लोग नैतिकता और सदाचार के रास्ते पर चले ।
मुसलमान लोग मस्जिद में नमाज अदा करने से पहले उजू बनाते हैं। यानी पहले वह लोग अपने अपने शरीर को स्वच्छ साफ बनाते हैं।जिससे वह लोग अल्लाह अर्थात ऊपर वाले पर शान्त मन से अपने हृदय को लगा सके।
मस्जिद में किसी प्रकार की कोई फोटो या मूर्ति नहीं होती हैं। मस्जिद गोल गुम्बद के नीचे एक बड़ा हाल जैसा स्थान होता है। जहा पर समूह में लोग संसार बनाने वाले तथा संसार नियंत्रित करने वाले अदृश्य संसार के मालिक को याद करते हैं और अनजाने में अपने द्वारा किए गए गलत कृत्योंके लिए क्षमा अर्थात माफी मांगते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मदर टेरेसा (जीवन परिचय) Mother Teresa

बाल गंगा धर तिलक (निबंध) लोकमान्य तिलक Bal Ganga Dhar Tilak

मंगल पाण्डेय जीवन परिचय Mangal Pandey Biography