अशोक महान सम्राट (निबंध) Ashok The Great


 महान सम्राट अशोक का पूरा नाम देवनांप्रिय अशोक था । उसका जन्म 304 ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र पटना में हुआ था। अनेकों महान गुणों से युक्त सम्राट अशोक राजनीति एवम् कूटनीति के कौशल की पराकाष्ठा अर्थात चरमोत्कर्ष के तुल्य था ।
सम्राट अशोक के पिता का नाम बिन्दुसार तथा माता का नाम सुभद्रांगी था । उनको लोग रानी धर्मा के नाम से भी जानते थे । उनकी पत्नी का नाम देवी कारुकी था ।
सम्राट अशोक का शासन काल 269 ईसा पूर्व से लेकर 232 ईसा पूर्व तक जाना जाता है। अपने शासन काल में उन्होंने अनेकों महान निर्णय और कार्य किए । 
उनके राज्य की सीमाएं  आजतक की भारतवर्ष की सबसे बड़ी सीमा थी । जिसमे वर्तमान भारत पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश नेपाल भूटान म्यांमार के अधिकांश भाग शामिल था।
उन्होंने 33 अभिलेख पत्थरो पर खुदवाए थे। जो अपना विशेष महत्व रखते थे। इन लेखों से उनके शासन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त होती थी।
प्रसिद्ध कलिंग के युद्ध में उन्होंने विजय प्राप्त किया था । जिसमे लगभग 1लाख लोग मारे गए थे। 1लाख पचास हजार लोग घायल हो गए थे। इतना ही नही लगभग 1लाख पचास हजार लोग निर्वासित किए गए थे।
कलिंग युद्ध में खून खराबा देखकर उनका हृदय द्रवित हो उठा और उन्होंने बौद्ध धर्म अपना करके शान्ति सद्भाव का प्रचार प्रसार करने लगे । उनके पुत्र और पुत्री ने भी उनके कार्य में सहयोग किया।
महान सम्राट अशोक की मृत्यु 232 ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र पटना में हुई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मदर टेरेसा (जीवन परिचय) Mother Teresa

बाल गंगा धर तिलक (निबंध) लोकमान्य तिलक Bal Ganga Dhar Tilak

मंगल पाण्डेय जीवन परिचय Mangal Pandey Biography