सिनेमा , मूवी,चलचित्र (निबंध)Film Cinema Movie
चलचित्र जगत का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है । इसके द्वारा स्वस्थ मनोरंजन से परिपूर्ण समाज का निर्माण संभव किया जा सकता है। मनोरंजन और संगीत मनुष्य जीवन में नई ऊर्जा का उत्पादन और प्रवाह करते हैं।
मनुष्य का जीवन इस इक्कीसवीं शताब्दी में मशीन अर्थात इंजन की तरह हो गया है । ऐसे में जीवन में सफल असफल संघर्षरत सभी प्रकार के समाज के लिए सिनेमा जगत उत्साहजनक परिणाम प्रस्तुत करता है।
चलचित्र को सिनेमा या मूवी अथवा फिल्म भी कहते हैं। चलचित्र का संसार के सभी क्षेत्रों पर प्रभाव देखा जाता है।यह एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य को जीवन में प्रेरणा देने का कार्य करता है।
चलचित्र मनुष्य के जीवन शैली अर्थात लाईफ स्टाइल का मार्गदर्शन करता है।इसके द्वारा संचालित फिल्मों को देखकर लोग अपने लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। उस पर अमल करके उद्देश्य पूर्ति भी कर सकते हैं।
चलचित्र को गंभीरता से देखकर मनुष्य जीवन में घटित होने वाली परिस्थितियों के लिए अपने मन को तैयार कर सकता है। जिससे अचानक आयी परिस्थिति का सामना किया जा सके।
चलचित्र जगत के द्वारा किसी देश के नागरिकों को आदर्श और नैतिक पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें