डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (जीवन परिचय) Dr Sarvapalli Radha Krishna Biography


डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म 5 सितम्बर 1888 को भारत देश के तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर में हुआ था। 
सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के पिता जी का नाम सर्वपल्ली वीरास्वामी और माता जी का जन्म सर्वपल्ली सीताम्मा था। उनके पत्नी का नाम सिवकामू राधाकृष्णन था।
उन्होंने प्राथमिक शिक्षा तिरुवल्लूर से प्राप्त क़िया। उच्च स्तर की शिक्षा उन्होंने चेन्नई क्रिश्चियन कॉलेज से प्राप्त किया। सन् 1907 में उन्होंने कला संकाय से स्नातक की उपाधि प्राप्त किया। तत्पश्चात सन् 1909 में दर्शनशास्र विषय में परास्नातक अर्थात एम ए की उपाधि प्राप्त किया।
 डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी महान शिक्षाविद् दार्शनिक और प्रखर हिन्दू विचारक थे। उन्होंने कई पुस्तक भी लिखी है। इंडियन फिलॉस्फी फिलॉस्फी आफ टैगोर रिलिजन साइंस एंड कल्चर आदि कुछ प्रमुख पुस्तके है।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस को ही भारत देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी शिक्षक उनके जीवन से प्रेरणा लेते है।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति थे। इस पद पर वह सन् 1952 से लेकर सन् 1962 तक रहे। वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल सन् 1962 से लेकर सन् 1967 तक था।
भारत सरकार ने देश के प्रति उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया है।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की मृत्यु 17 अप्रैल 1975 को चेन्नई में हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मदर टेरेसा (जीवन परिचय) Mother Teresa

बाल गंगा धर तिलक (निबंध) लोकमान्य तिलक Bal Ganga Dhar Tilak

मंगल पाण्डेय जीवन परिचय Mangal Pandey Biography