लड़की (निबंध) ,Girl


 आज के दौर में लड़की जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। संसार के प्रत्येक देश में यह महसूस किया जा रहा है कि चाहे वह शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो सभी क्षेत्रों में लड़कियां अपना अतुलनीय योगदान दे रही है।
समाज कल्याण के क्षेत्र में भी उनका सहयोग नजर अंदाज नहीं किया जा सकता । समन्वय और सामयिक समायोजन तो एक प्रकार से उन्ही के द्वारा आविष्कार किया गया तरीका है जिसे हम आप सभी अपनाते हैं।समाज किसी भी तरह से उनके सहयोग को छोटा नहीं समझ सकता।
समाज और संस्कृति इस संसार में अपना महत्व पूर्ण स्थान रखती है। इस विषय में भी लड़कियों का योगदान उल्लेखनीय है । संस्कृति की पहचान तो उन्हीं के क्रियकलापों में स्पष्ट रूप से झलकती है। उनके कृत्य हमेशा अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते है।चाहे वह कोई भी परम्परा और संस्कार हो  सभी में उनका सम्मानित स्थान है। 
परिवार और कुटुम्ब के स्तर पर भी यदि नजर डाली जाए तो हम यही रुझान देखते है । यहां भी वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करती है साथ ही निर्वाह भी करती हैं। 
सभी समीक्षाएं करने के बाद हम इस निष्कर्ष को प्राप्त करते हैं कि 
लड़की की सम्मान से ही शान है 
लड़की को जानता जहान है ।
जो नहीं पहचानता इनको 
जगत भुला देता है उनको ।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मदर टेरेसा (जीवन परिचय) Mother Teresa

बाल गंगा धर तिलक (निबंध) लोकमान्य तिलक Bal Ganga Dhar Tilak

मंगल पाण्डेय जीवन परिचय Mangal Pandey Biography