मथुरा ( निबंध) Mathura


 

मथुरा हिन्दू धर्म का  प्राचीन नगर है । यह भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है । जिसका अत्यधिक धार्मिक महत्व है । यह यमुना नदी के किनारे पर बसा है । 

भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म मथुरा में हुआ था । उनके पिता वासुदेव और माता देवकी जेल में बंद थे । कारागार में ही उनका जन्म हुआ था। जन्म के पश्चात उनके पिता ने देखा कि सारे सुरक्षा बल के जवान सो गए हैं तो उन्होंने कृष्ण जी को सुरक्षित पालन पोषण के लिए नन्द जी के घर पहुंचा दिया । 

मथुरा में आज भी हजारों मंदिर है । हिंदू धर्म के अनुयायियों के अत्यधिक आवागमन के कारण यहां प्रत्येक दिन मेला जैसा वातावरण रहता है । यहां आवागमन के तीनों प्रकार सड़क रेल तथा वायु मार्ग के साधन उपलब्ध रहते हैं । 

धार्मिक भावनाओं से सराबोर भक्त लोगो को यहां गली गली सहजता से  देखा  जा सकता है। लोग अपनी व्यवस्था एवम् सामर्थ्य के अनुसार सुविधाजनक तरीके से पूजा प्रार्थना करते है । 

मथुरा का मुख्य मंदिर कृष्ण जन्म भूमि है । प्रतिदिन यहां लाखो लोग दर्शन पूजन अर्चन एवम् वंदन के लिए आते हैं । यद्यपि यहां एक से बढ़कर एक आकर्षक और भव्य मंदिर है । फिर भी मुख्य आकर्षण कृष्ण जन्म भूमि है । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मदर टेरेसा (जीवन परिचय) Mother Teresa

बाल गंगा धर तिलक (निबंध) लोकमान्य तिलक Bal Ganga Dhar Tilak

मंगल पाण्डेय जीवन परिचय Mangal Pandey Biography