श्री राम शर्मा या आचार्य श्री राम शर्मा (निबंध) Shree Ram Sharma Gayatri Pariwar


 श्री राम शर्मा  जी को आचार्य श्री राम शर्माके नाम से भी जानते है। उनका जन्म 20सितम्बर 1911 को भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जनपद के आंवल खेड़ा नामक स्थान पर हुआ था।
श्री राम शर्मा जी के पिता जी का नाम रूप किशोर शर्मा था। उनके माता जी का नाम राम कुवरि था। उनके पत्नी का नाम भगवती देवी शर्मा था।
श्री राम शर्मा जी प्रकांड विद्वान आधात्मिक गुरु दार्शनिक और महान लेखक थे। उन्होंने लगभग चार हजार पुस्तके लिखी थी। वह एक अद्वितीय भास्यकार अर्थात टीकाकार भी थे। उन्होंने लगभग सभी वेद पुराण शास्त्र उपनिषद और स्मृतियों का अर्थ लिखा है।
उन्होंने विचार क्रांति गायत्री और यज्ञ तथा युग निर्माण आदि हजारों पुस्तके और धर्मग्रंथ लिखे है।
श्री राम शर्मा जी अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक थे। इसका प्रधान अर्थात मुख्य कार्यालय शांतिकुंज हरिद्वार में है। वे गायत्री माता के परम विद्वान भक्त थे।
वह एक हिन्दू धर्म गुरु की तरह हिन्दुओं को जागरूक करके उनको सन्मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य किए।
श्रद्धेय परम सम्मान प्राप्त श्री राम शर्मा जी की मृत्यु 2जून 1990 को हरिद्वार में हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मदर टेरेसा (जीवन परिचय) Mother Teresa

बाल गंगा धर तिलक (निबंध) लोकमान्य तिलक Bal Ganga Dhar Tilak

मंगल पाण्डेय जीवन परिचय Mangal Pandey Biography